Bollywood News


दूसरी बार गर्भवती हैं शकीरा

दूसरी बार गर्भवती हैं शकीरा
गायिका शकीरा ने दूसरी बार गर्भवती होने की अटकलों पर यह कहते हुए विराम लगा दिया है कि हां, वह गर्भवती हैं। वह अपने फुटबॉल खिलाड़ी पार्टनर जेरार्ड पीक से दूसरे बच्चे को जन्म देने जा रही हैं।

वेबसाइट 'ईऑनलाइन डॉट कॉम' के अनुसार, 37 वर्षीया शकीरा ने यह खुलासा 'कॉस्मोपॉलिटन' पत्रिका के स्पैनिश संस्करण में किया। उन्होंने यह बात अपनी मातृभाषा अर्थात स्पैनिश में कही, "हां, सच यह है कि मैं गर्भवती हूं।"

गर्भावस्था संबंधी अटकलों के कई सप्ताह बाद यह खुलासा किया गया है। शकीरा ने अप्रैल में कहा था कि वह अपने काम में बहुत व्यस्त हैं, दूसरे बच्चे के बारे में सोचने का समय नहीं है। इस युगल के आंगन में जनवरी, 2013 में बेटे की किलकारियां गूंजी। उनके बेटे का नाम मिलान है।

End of content

No more pages to load