Bollywood News


अपने प्रेमी से अलग हो गई हैं ब्रिटनी

अपने प्रेमी से अलग हो गई हैं ब्रिटनी
पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स अपने प्रेमी डेविड लुकाडो से अलग हो गई हैं। ब्रिटनी ने इसकी घोषणा माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर एक पोस्ट के माध्यम से की।

पोस्ट में लिखा था, "आह! एकाकी जीवन। "वेबसाइट 'ईऑनलाइन डॉट कॉम' के अनुसार, ब्रिटनी ने अलगाव की वजह पर चुप्पी साधी हुई है। वह अपने दो बेटों और लॉस वेगास के अपने शो पर ध्यान दे रही हैं। हालांकि, एक सूत्र ने अनुसार, वीडियो में लुकाडो को उनसे बेवफाई करते देखने के बाद ही ब्रिटनी ने अपना रास्ता अलग कर किया।

एक सूत्र ने कहा, "वह बिखर गई हैं। वह वेगास में हैं। लेकिन वह इससे बाहर निकल आएंगी। वह एक मजबूत लड़की हैं और वह (लुकाडो) कभी उनके लिए ठीक नहीं था।"

End of content

No more pages to load