Bollywood News


शादी के बंधन में बंधे मैकार्थी और डोनी

हॉलीवुड अभिनेता डोनी वाल्बर्ग और मॉडल-टेलीविजन मेजबान जेनी मैकार्थी परिणय सूत्र में बंध गए। वेबसाइट 'पीपुल डॉट कॉम' के अनुसार, सूत्रों के मुताबिक, जोड़े ने रविवार को मैकार्थी के गृहनगर शिकागो से दूर इलिनोइस राज्य के सेंट चार्ल्स उपनगर स्थित होटल बैकर में शादी कर अपने रिश्ते को आधिकारिक बना लिया।

शादी में मैकार्थी ने गाउन पहनी थी, जो लग्जरी स्टोर बेडरेफ गुडमैन से खरीदी बताई गई है।

मेहमानों में अभिनेत्री शेरी शेपर्ड के अलावा 'न्यू किड्स ऑन द ब्लॉक' बैंड के तीन सदस्य जॉर्डन नाइट, डैनी वुड और जोनाथन नाइट शामिल रहे। शेरी ने तस्वीरें साझा करने की वेबसाइट इंस्टाग्राम पर शिकागो जाते समय की एक तस्वीर भी पोस्ट की थी।

दूल्हे राजा के भाई मार्क शादी समारोह में नहीं आ सके, हालांकि उन्होंने ट्विटर पर अपनी शुभकामनाएं दीं और बधाई संबंधी वीडियो भी पोस्ट की।

उन्होंने वीडियो में कहा, "डोनी, मैं तुमसे प्यार करता हूं। हम तुम्हारे लिए बहुत खुश हैं।"

End of content

No more pages to load