हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन कहती हैं कि कई बार जिंदगी का लुत्फ उठाने के लिए जिम में पसीना बहाने से छुट्टी लेने की जरूरत होती है। जेनिफर ने माना है कि उन्होंने अपने व्यायाम में थोड़ी ढील दी है।
वेबसाइट 'बैंगशोबिज डॉट कॉम' के अनुसार, 45 वर्षीया जेनिफर अपनी ए-लिस्ट फिगर बरकरार रखने के लिए अपने व्यायाम में दौड़, योग और चढ़ाई को शामिल करती हैं। वह जोर देती हैं कि पिछले दो वर्षो में उन्होंने अपने व्यायाम में ढील दी है।
उन्होंने कहा, "ईमानदारी से बताऊं तो मेरे व्यायाम में हमेशा कुछ न कुछ समरूपता होती है, फिर चाहे दौड़ना हो या योग, लेकिन मुझे तेज कदमों से चलना, योग और गोल-गोल घूमना अच्छा लगता है। मुझे इसे बदलते रहना भी पसंद है।"
जेनिफर ने कहा, "इसे बदलें। लेकिन कुछ समय इससे दूर भी रहें, कुछ न करें और जिंदगी का लुत्फ उठाएं। मैंने निश्चित रूप से पिछले दो वर्षो में व्यायाम में ढील दी है।"
जेनिफर ने व्यायाम में ढील दी
Wednesday, September 03, 2014 15:46 IST



