सुपरमॉडल केट मोस और कारा डेलविंग्ने बरबरी के नए इत्र का चेहरा बनी हैं। वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, ब्रांड के नए इत्र 'माय बरबरी' के विज्ञापन के लिए फोटोग्राफर मारियो टेस्टीनो ने दोनों मॉडलों की तस्वीरें खींची।
खरीदार तीन शुरुआती मनोग्राम के साथ इसे खरीद सकते हैं। यह ऑनलाइन और दुकानों दोनों जगह उपलब्ध है। शीशे की बोतल का डिजाइन बरबरी के ट्रेंच कोट पर आधारित है। इसमें फीते की गांठ बंधी है।
बरबरी के नए इत्र का चेहरा बनीं केट, कारा
Wednesday, September 03, 2014 15:46 IST


