रिएलिटी टीवी हस्ती किम कर्दाशियां ने ब्रिटिश पत्रिका 'जी क्यू' के नए अंक के लिए निर्वस्त्र तस्वीरें खिंचवाई हैं। हाल ही में पत्रिका के एक पुरस्कार समारोह में 'वुमन ऑफ द इयर' सम्मान से नवाजी गईं किम ने पत्रिका के नए अंक के अवारण पृष्ठ के लिए तस्वीरें खिंचवाई।
वेबसाइट 'ईऑनलाइन डॉट कॉम' के मुताबिक, पत्रिका का डिजिटल अंक ऑनलाइन होते ही किम की कामुक तस्वीरें जंगल की आग की तरह इंटरनेट पर फैल गईं।
ऐसा नहीं है कि किम ने पहली बार निर्वस्त्र तस्वीरें खिंचवाई हैं। हाल ही में किम और उनके पति रैपर केनी वेस्ट ने फं्रासीसी पत्रिका 'एल ऑफिशियल होम्स' के लिए निर्वस्त्र होकर तस्वीरें खिंचवाई थीं।
किम ने पत्रिका के लिए खिंचवाई निर्वस्त्र तस्वीरें
Thursday, September 04, 2014 11:25 IST


