गायक क्रिस ब्राउन ने हैंपटंस में अपनी तलाकशुदा पत्नी जेनिथ पाल्त्रो के साथ वक्त गुजारा। वेबसाइट 'फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, क्रिस और जेनिथ ने शादी के 10 साल बाद मार्च 2014 में अपने अलगाव की घोषणा की थी।
दोनों ने हाल ही में अपनी बेटी एप्पल (10) और बेटे मोसेस (8) के साथ अपने घर में कुछ समय बिताया। दोनों को 30 अगस्त को नाश्ते लिए बच्चों को बाहर ले जाते देखा गया।
कोल्डप्ले रॉक बैंड के प्रमुख क्रिस और 'आयरन मैन 3' अभिनेत्री जेनिथ आपसी सहमति से अलग हुए थे। दोनों अपने बच्चों की परवरिश पर ध्यान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्रिस ने जेनिथ के साथ गुजारा वक्त
Thursday, September 04, 2014 11:25 IST


