Bollywood News


फोन हैकिंग कांड पर फिल्म का निर्देशन करेंगे क्लूनी

फोन हैकिंग कांड पर फिल्म का निर्देशन करेंगे क्लूनी
​हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जॉर्ज क्लूनी 'हैक अटैक' फिल्म का निर्देशन करेंगे।​ यह फिल्म ब्रिटिश फोन हैकिंग कांड पर आधारित है।​

​ ​वेबसाइट 'ऐसशोबिज डॉट कॉम' के अनुसार, यह फिल्म मीडिया मुगल के रूप में चर्चित रूपर्ट मडरेक के न्यूज एंपायर सेलीब्रिटी फोन हैकिंग कांड के बारे में पत्रकार निक डेविस द्वारा 'हैक अटैक' नाम से लिखी किताब का फिल्मी रूपांतरण है। यह कांड 'न्यूज ऑफ द वर्ल्ड' समाचार पत्र के बंद होने की वजह बना।​

​​ क्लूनी ने एक बयान में कहा, "इसमें झूठ, भ्रष्टाचार और ब्लैकमेल-सभी तत्व हैं।"​

​​ क्लूनी और ग्रैंट हेसलोव अपने स्मोकहाउस बैनर के तले इस फिल्म का सह-निर्माण करेंगे। इसकी शूटिंग अगले साल शुरू होनी है।

End of content

No more pages to load