हॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल केली ब्रूक को लगता है कि अंग्रेजी टेलीविजन प्रस्तुतकर्ता हॉली विलोबी की शारीरिक बनावट काफी आकर्षक है।
वेबसाइट 'एक्सप्रेस डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, लंदन के सेवॉय होटल में 'सिंपली बी' के लिए अपने पहले संग्रह की लॉन्चिंग करने वाली 32 वर्षीया केली का कहना है कि वह 'द मॉर्निग' प्रस्तुतकर्ता हॉली से अपने नए डिजाइनों का प्रदर्शन कराना पसंद करेंगी।
केली से पूछा गया कि वह अपने संग्रह का प्रदर्शन किससे कराना चाहेंगी? उन्होंने 'आईटीवी' की लोरैन को बताया, "हॉली विलोबी। उनकी शारीरिक बनावट शानदार है।" केली ने अपने संग्रह के बारे में बताया, "यह हर तरह, हर आकार और हर उम्र की लड़कियों के लिए है।"
केली के अनुसार आकर्षक है हॉली की शहरीरिक बनावट
Saturday, September 06, 2014 15:24 IST


