Bollywood News


बेटे के जन्म को चमत्कार मानती हैं स्टेफनी

बेटे के जन्म को चमत्कार मानती हैं स्टेफनी
गायिका ग्वेन स्टेफनी का कहना है कि उनके छह माह के बेटे अपोलो का जन्म एक चमत्कार है, क्योंकि उसका जन्म उनके बेटे किंगस्टोन की प्रार्थना के बाद हुआ था।

वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, 44 वर्षीया स्टेफनी ने कहा कि वह और उनके पति गेविन रॉसडेल एक और बच्चा नहीं चाहते थे। लेकिन उनके आठ वर्षीय बेटे किंस्टोन ने भगवान से एक और छोटा भाई या बहन होने की प्रार्थना की थी और उसके बाद गर्भवती होने पर स्टेफनी हैरान रह गईं। स्टेफनी का एक छह साल का बेटा ज्यूमा भी है।

स्टेफनी ने बताया, "किंगस्टोन का तार भगवान से सीधा जुड़ा है। उसने मुझसे कहा "मां क्या आपका एक और बच्चा होगा? मैं चाहता हूं एक आप का एक और बच्चा हो।"

उन्होंने कहा, "मेरा कहना था, "यह पूरा हो चुका है। हम और बच्चे नहीं करेंगे। यही हमारा परिवार है।"

अपने बेटे की नकल उतारते हुए स्टेफनी ने बताया कि किंगस्टोन ने अपने हाथ जोड़े, आंखें बंद की और तेज आवाज में बोला, "प्रिय ईश्वर, कृपा करके मेरी मां को एक और बच्चा दे दीजिए।"

उन्होंने आगे बताया, "और चार सप्ताह बाद मैं गर्भवती हो चुकी थी।"

End of content

No more pages to load