Bollywood News


पहले से भी ज्यादा मजबूत हो गई है सिम्पसन

पहले से भी ज्यादा मजबूत हो गई है सिम्पसन
जानी-मानी गायिका और व्यवसायी जेसिका सिम्पसन का कहना है कि वह पहले से ज्यादा मजबूत हो गई है। जेसिका सिंपसन पहले से भी ज्यादा मजबूत होने का क्रेडिट अपने पति एरिक जनसन को देती हैं।​​
​​
​​ सिम्पसन ने कहा कि बेटे मैक्सवेल और ऐस 14 माह के जन्म के बाद उनका वजन असाधरण रूप से बढऩे के बाद एरिक ने उनका आत्मविश्वास बढ़ाया।​​
​​
​​ सिंपसन का कहना है कि एरिक ने उन्हें हर साइज में देखा और उन्होंने मुझसे हर हाल में प्यार किया। एरिक बहुत ही मददगार थे और मुझे मेरी शंकाओं का सामना करने व उन चीजों पर ध्यान देने को कहा जो वास्तव में मायने रखती थीं।​​
​​
​​ सिम्पसन ने कहा, "मैं स्वयं को पहले से कहीं अधिक मजबूत पाती हूॅं और एरिक का निष्पक्ष प्यार उस प्यार का रिमांइडर रहा जो मुझे स्वयं को देना चाहिए।"

End of content

No more pages to load