गायिका मारिया केरी ने अपने पति निक कैनन को अपने अलगाव के बारे में सार्वजनिक रूप से कुछ भी कहने से मना किया है। केरी (44) जून महीने से ही अपने पति से अलग रह रही हैं और कहा जा रहा है कि उन्होंने तलाक लेने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के अनुसार एक सूत्र ने कहा, "केरी और कैनन तलाक के कागजात सौंप दिए हैं। दोनों ही तलाक लेने की बात पर एकमत हैं और कानूनी तरीके से अलग हो जाना चाहते हैं।"
सूत्र ने आगे कहा, "तलाक की शर्तो में से एक में लिखा है कि कैनन, केरी के बारे में सार्वजनिक रूप से बात नहीं करेंगे। यदि वह ऎसा करते हैं, तो मारिया उन पर कानूनी कार्रवाई कर सकती हैं।
मारिया ने अपने निजी जीवन पर हमेशा नियंत्रण बना कर रखा है, जबकि कैनन हमेशा से खुली किताब रहे हैं, तो समस्या यह है कि कैनन से यदि भूल होती है, तो उन्हें कीमत चुकानी होगी।"
केरी और कैनन ने 2008 में विवाह किया था और तीन वर्षीय जु़डवा बच्चों मोरोक्कन और मुनरो के माता-पिता है।
केरी ने पति को दी हिदायत, मेरे बारे में कोई टिप्पणी नहीं करना
Monday, September 08, 2014 11:04 IST


