Bollywood News


अपनी बेटी को पहले कंसर्ट में लेकर गईं क्लार्कसन

अपनी बेटी को पहले कंसर्ट में लेकर गईं क्लार्कसन
गायिका केली क्लार्कसन अपनी बेटी को गार्थ ब्रूर्क्‍स और ट्रिशा इयरवुड के कंसर्ट में लेकर गईं।

यह उनकी बेटी का पहला कंसर्ट है। फिमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके के मुताबिक 32 साल की क्लार्कसन की तीन महीने की बेटी रिवर रोस ने शुक्रवार को इलियंस में आयोजित इस कंसर्ट को चाव से देखा।

क्लार्कसन ने इसकी जानकारी ट्विटर पर दी। उन्होंने कार यात्रा की तस्वीरें भी प्रकाशित की हैं, जिसमें उनकी बेटी पीछे की सीट पर बैठी इअरफोन लगाए हुए है।

क्लार्कसन ने अपनी बेटी को पहली बार जून में लोगों के सामने पेश किया था। क्लार्कसन म्यूजिक मैनेजर ब्रैंडन ब्लैकस्टाक की पत्नी हैं।

End of content

No more pages to load