Bollywood News


बरकरार है जे जेड और बियोंसे का प्यार

बरकरार है जे जेड और बियोंसे का प्यार
​ रैपर जे जेड और उनकी पत्नी बियोंसे नोल्स ने हाल ही में इटली के पोटरेफिनो में खुशी-खुशी साथ वक्त बिताकर तलाक की अफवाहों पर लगाम लगा दिया।​

​ वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, दोनों को हाथों में हाथ डालकर घूमते देखा गया। शारीरिक भाषा (हावभाव) विशेषज्ञ लील लॉनडेस का मानना है कि यह दर्शाता है कि वे रिश्ते में गर्मजोशी व्यक्त कर रहे हैं।​
​​
​​​ लील ने 'हॉलीवुडलाइफ' को बताया, "यह अच्छी बात है कि जे का हाथ बियोंसे के कंधे पर रहा।"​ दोनों अपनी 'ऑन द रन' संगीत यात्रा पर हैं। लेकिन कहा जा रहा है कि पेरिस में संगीत यात्रा खत्म होने के बाद वे अलग हो सकते हैं​​।

End of content

No more pages to load