हॉलीवुड अभिनेता जॉर्ज क्लूनी और उनकी प्रेमिका एमल अलामुद्दीन इस महीने के अंत में इटली के वेनिस में शादी करेंगे। वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, 53 वर्षीय जॉर्ज ने बताया कि वे इतालवी शहर में एक गुप्त जगह पर शादी रचाएंगे।
तुस्केनी में 'सेलिब्रिटी फाइट नाइट' कार्यक्रम के दौरान जॉर्ज ने कहा, "मैं अपनी होने वाली प्यारी दुल्हन से यहां इटली में मिला था, जिससे मैं कुछ हफ्तों में वेनिस में शादी करूंगा।"
पिछले महीने लंदन के चेल्सिया टाउन हाल में अपना शादी का लाइसेंस ले चुके जॉर्ज और एमल शादी के समय अपनी खुद की लिखी कसमें खाने की योजना बना रहे हैं। शादी के समारोह में खास लोग ही शामिल होंगे।
यह क्लूनी की दूसरी शादी होगी। इससे पहले उन्होंने 1989 में तालिया बालसेम से शादी की थी। दोनों ने 1993 में तलाक ले लिया था।
वेनिस में होगी जॉर्ज और एमल की शादी
Tuesday, September 09, 2014 14:42 IST



