Bollywood News


​​आत्मरक्षा के गुर सीख रहे ​​हैं पिट​ और जोली

​​आत्मरक्षा के गुर सीख रहे ​​हैं पिट​ और जोली
​हॉलीवुड के नवविवाहित युगल ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली इन दिनों ​​सैन्य आत्मरक्षा कला क्रेव मागा सीख रहे हैं। पिट और जोली क्रेव मागा का प्रशिक्षण अपनी आने वाली फिल्म 'बाय द सी' की भूमिकाओं के लिए ले रहे हैं।​
​​
​ वेबसाइट ​'​डेलीमेल डॉट को डॉट यूके​'​ के अनुसार, 50 वर्षीय पिट ने हाल ही में क्रेव मागा सीखना शुरू किया है, जबकि जोली ने अपनी फिल्म ​'​टॉम्ब राइडर​'​ के समय ही यह सीखना शुरू किया था।​​
​​​
​​​ एक सूत्र ने कहा, "जोली जब फिल्म 'टॉम्ब राइडर' में काम कर रही थी, तभी उन्होंने क्रेव माग सीखी थी और उन्हें यह कला बेहद पसंद आई थी।"​​
​​ पिट को लगता है कि क्रेव मागा के अभ्यास से उन्होंने तीन सप्ताह में ही 10 पौंड से भी ज्यादा वजन कम किया है। वह अपने बच्चों को भी अभ्यास में शामिल करते हैं।

End of content

No more pages to load