Bollywood News


​दूसरी बार भी बेटे की मां बनेंगी शकीरा​?​

​दूसरी बार भी बेटे की मां बनेंगी शकीरा​?​
कोलंबियाई गायिका शकीरा दूसरी बार भी एक बेटे की मां बनने वाली हैं। शकीरा और उनके साथी फुटबॉलर गेरार्ड पीक पहले से एक बेटे मिलान के माता-पिता हैं।​

​शकीरा ने पिछले महीने यह खुलासा किया था कि वह दूसरी बार गर्भवती हैं। वेबसाइट कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार, शकीरा की मां नीदिया रिपोल और पिता विलियम मेबराक चैडिड ने मंगलवार को पत्रिका 'होला' को बताया कि शकीरा दूसरी बार भी बेटे की मां बनने वाली हैं।​

उन्होंने कहा, "हम बहुत खुश हैं। वह दूसरी बार मां बनने वाली है। मिलान के लिए एक भाई आने वाला है।"

End of content

No more pages to load