Bollywood News


​केली पर मुकदमा करेंगे किप्रियानी

​केली पर मुकदमा करेंगे किप्रियानी
हॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल केली ब्रूक अपने नए संस्मरण में रग्बी खिलाड़ी डेनी किप्रियानी के साथ अपने रिश्ते का खुलासा करने के लिए कानूनी पचड़े में पड़ सकती हैं।​
​​
​ केली को अपनी किताब ​'​क्लोज अप​'​ में अपने पूर्व प्रेमी किप्रियानी के साथ संबंधों का खुलासा करने को लेकर किसी तरह का अफसोस नहीं है, भले इसके लिए उन पर मुकदमा ही क्यों न दायर कर दिया जाए।​​
​​
​ वेबसाइट ​'​कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम​'​ के अनुसार, ब्रूक को अपने किसी भी प्रेमी के साथ अपने संबंधों का खुलासा करने को लेकर कोई अफसोस नहीं है। उन्होंने एक रेडियो चैनल को बताया​, "डेनी किप्रियानी अब फोन पर मेरे ऊपर चिल्ला रहे हैं। वह कह रहे हैं कि मुझ पर मुकदमा करेंगे। मैं कहती हूं, करो तुम्हें जो करना है। वे लोग इंजेक्शन का सहारा लेते हैं, मेरा मतलब रग्बी खिलाड़ियों से है। पहले मैंने सोचा कि अपनी किताब पहले डेनी को दिखानी चाहिए। फिर मैंने सोचा पहले अपनी आवाज लोगों तक पहुंचाऊ, चाहे उसके बाद जेल चली जाऊं।​"
​​
​ ​ब्रूक ने आगे कहा​, "हर कोई यहां रणनीति के अनुसार काम करता है। उन्हें पता था कि मैं किताब लिख रही हूं और मुझसे कहा कि उन्हें किताब भेजूं। मैंने हां की थी और बाद में भूल भी गई।​"
​​
​ ब्रूक और किप्रियानी पांच सालों तक रिश्ते में रहे और 2013 में धोखाघड़ी की अफवाहों के सामने आने के बाद अलग हो गए।

End of content

No more pages to load