हॉलीवुड अभिनेत्री रीस विदरस्पूर खुद को भाग्यशाली मानती हैं कि उन्हें सहयोग करने वाला पति मिला है। वह जोर देकर कहती हैं कि उनके पति जिम टॉथ को उनकी आने वाली फिल्म 'वाइल्ड' में फिल्माए गए उनके उत्तेजक दृश्यों से कोई समस्या नहीं है।
वेबसाइट 'पीपुल डॉट कॉम' के अनुसार, विदरस्पून ने कहा, "वह हमेशा मेरा साथ देते हैं। मैं बेहद भाग्यशाली हूं कि मुझे इतना सहयोग करने वाला पति मिला है।"' विदरस्पून यह भी स्वीकार करती हैं कि बिना मेकअप शूटिंग करना उन्हें चुनौतीपूर्ण लगता है।
उन्होंने कहा, "ओह, मैं दक्षिण से हूं और बिना मेकअप के मेरा काम नहीं चल सकता। यह आसान नहीं है।"
भाग्यशाली हूं कि सहयोग करने वाला पति मिला: विदरस्पून
Thursday, September 11, 2014 15:11 IST


