Bollywood News


जेसिका को पढ़ाई पूरी न करने का मलाल

जेसिका को पढ़ाई पूरी न करने का मलाल
​हॉलीवुड अभिनेत्री जेसिका अल्बा कहती हैं कि कॉलेज न जा पाने और अपनी पढ़ाई पूरी न कर पाने की वजह से उन्हें एक किस्म की असुरक्षा की भावना ने घेर लिया था​।

वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, फिल्म 'सिन सिटी 2 : अ डैम टू किल फॉर' की नायिका जेसिका ने 'द मेरे​ ​डिथ वीइरा शो' पर अपनी असुरक्षा की यह भावना स्वीकार की​।

उन्होंने कहा, "मुझमें कॉलेज न जा पाने को लेकर हमेशा से असुरक्षा की भावना थी​।​ मुझे हमेशा लगा कि मैं उतनी बुद्धिमान नहीं हूं​। मैं अपनी किशोरावस्था और 20​ ​वें साल में स्वयं के बारे में सुनिश्चित नहीं थी​। मुझमें हमेशा एक किस्म की असुरक्षा की भावना थी और मुझे हमेशा लगा कि मुझे स्वयं से माफी मांगने की जरूरत है​।"​

​ 33 वर्षीया जेसिका स्वयं में आत्मविश्वास भरने का श्रेय अपने परिवार को देती हैं​।​

End of content

No more pages to load