पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी डेविड बेकहम का कहना है कि फैशन के मामले में वह अपनी पत्नी विक्टोरिया को मात नहीं दे सकते।
वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार, बेकहम का मानना है कि 'स्पाइस गर्ल्स' बैंड की पूर्व सदस्य व फैशन डिजाइनर विक्टोरिया फैशन जगत में हमेशा उनसे एक कदम आगे रहेंगी।
बेकहम इस सप्ताह की शुरुआत में अपनी किताब 'ऑफ रोड/डेविड बेकहम' के करारनामे पर हस्ताक्षर करने व लेदर ब्रांड बेलस्टाफ के लिए अपना कैपसूल संग्रह प्रदर्शित करने के लिए न्यूयॉर्क में उपस्थित थे।
बेकहम ने दोनों के बीच प्रतिद्वंद्विता के बारे में पूछे जाने पर 'डब्ल्यूडब्ल्यूडी' पत्रिका को बताया, "यकीनन वह जीतेंगी। वह स्पाइस गर्ल्स से निकलकर कुछ वर्षो में एक सम्माननीय फैशन डिजाइनर बन गईं। यह देखना वाकई प्रेरणादायक है।"
विक्टोरिया को नहीं हरा सकते बेकहम
Saturday, September 13, 2014 17:31 IST


