ब्रिटिश सुपरमॉडल कारा डेलावीन ने अपनी आत्मकथा लिखने का फैसला किया है। जिसमें वह अपनी शोहरत के बजाय अपने बचपन के बारे में विस्तार से लिखना चाहती हैं।
वेबसाइट 'डेलीस्टार डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, कारा जहां भी जाती हैं, एक डिक्टाफोन और नोटपैड साथ रखती हैं, ताकि वह अपनी बचपन की यादें लिख सकें।
एक सूत्र ने बताया, "कारा मशहूर होने से पहले के अपने जीवन के बारे में लिखना चाहती हैं। उन्हें फैशन की दुनिया में तेजी से शोहरत पाने के विषय में लिखने में दिलचस्पी नहीं है। वह अपने बचपन के दिनों के बारे में विस्तार से लिखना चाहती हैं।"
जो लोग कारा की आत्मकथा में उनके पूर्व प्रेमियों माइकल रोड्रिग्ज और हैरी स्टाइल्स के बारे में पढ़ना चाहते हैं, उन्हें निराश होना पड़ेगा क्योंकि कारा अपनी किताब अपने बचपन के अजीबो-गरीब विचारों, किस्सों और यादों से भरना चाहती हैं।
सूत्र ने बताया, "वह कोई भी बड़ा रहस्योद्घाटन नहीं करना चाहतीं। यह बस उनके अजीबो-गरीब विचारों और किस्सों का संकलन होगा।"
आत्मकथा लिख रही हैं कारा?
Saturday, September 13, 2014 17:31 IST



