Bollywood News


​गोम्ज़ के साथ परिवार बसाना चाहते हैं बीबर

​गोम्ज़ के साथ परिवार बसाना चाहते हैं बीबर
​कनाडाई पॉप गायक जस्टिन बीबर अपनी गर्लफ्रेंड सेलेना ​गोम्ज़ के साथ परिवार बसाना चाहते हैं और पिता भी बनना चाहते हैं। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, 20 वर्षीय बीबर 22 वर्षीया गोमेज को चार सालों से डेट कर रहे हैं और बीबर को इस बात से जरा भी परेशानी नहीं होगी यदि ​गोम्ज़ उनके बच्चे की मां बनने वाली हों।​​

​​​ एक सूत्र ने बताया, "बीबर और ​गोम्ज़ माता-पिता बनने के बारे में एक रूमानी और बचकानी सोच रखते हैं। जब उन्हें पहली बार प्यार हुआ था, तो दोनों ने वादा किया था कि वे साथ जीवन बिताएंगे। बीबर आज भी यही चाहते हैं कि सेलेना उनके बच्चों की मां हों।"​​

​​​ सूत्र ने यह भी कहा, "दोनों किसी आभासी दुनिया में जी रहे हैं और सोचते हैं कि जो भी होगा वह ईश्वर की मर्जी होगी।"

End of content

No more pages to load