Bollywood News


​रोमांस को कैसे बरकरार रखती हैं केट​?​

​रोमांस को कैसे बरकरार रखती हैं केट​?​
​हॉलीवुड अभिनेत्री केट हडसन ने रिश्ते में रोमांस और जोश को बरकार रखने का फार्मूला खोज निकाला है​। असल में वह कभी भी दो सप्ताह से ज्यादा अपने ब्वायफ्रेंड मैट बेलेमी से दूर नहीं रहती हैं​।​

​​​ बेलेमी संगीत बैंड म्यूज के गायक हैं​। ​केट ने कहा​, "हम बहुत ज्यादा दूर नहीं रहते​। ​हम दोनों को काम के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ती हैं​। मैं कैसे अपने रिश्ते की गर्माहट को बनाए रखती हूं, इसका राज यह है कि हम दोनों यह कोशिश करते हैं कि ज्यादा समय एक दूसरे से दूर नह रहें​।​"​​

​​​ केट ने आगे कहा​, "मेरे अनुसार​, जो महिलाएं मां होती हैं और उन्हें काम के सिलसिले में बच्चों से दूर जाना पड़ता है, उनके लिए यह काफी चुनौतीपूर्ण होता है​। मैं उन परिवारों का बेहद सम्मान करती हूं​।"​​

​​​ केट और बेलेमी एक बेटे के माता-पिता है​। जब दोनों साथ होते हैं, तो अक्सर घर से बाहर भी साथ में कुछ वक्त बिताते हैं​।

End of content

No more pages to load