Bollywood News


​वेस्ट के कार्यक्रम में प्रशंसकों को बैठने की अनुमति नहीं

​वेस्ट के कार्यक्रम में प्रशंसकों को बैठने की अनुमति नहीं
रैपर केनी वेस्ट ने हाल में एक कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति अचानक रोक दी, जब उन्होंने दो प्रशंसकों को बैठा हुआ पाया। केनी चाहते हैं कि जब वह मंच पर कार्यक्रम पेश कर रहे हों तो कार्यक्रम में मौजूद सभी दर्शक खड़े होकर उनका उत्साह बढ़ाएं।

वेबसाइट 'बिलबोर्ड डॉट कॉम' के अनुसार यहां एक कार्यक्रम के दौरान केनी ने प्रस्तुति इसलिए रोक दी, क्योंकि दो लोग खड़े नहीं थे। इन दो प्रशंसकों में से एक व्यक्ति ह्वीलचेयर पर था, जबकि दूसरा नकली टांगों के सहारे चलता था। लेकिन वेस्ट को उनकी बातों पर भरोसा नहीं हुआ।

वेस्ट ने कार्यक्रम बीच में ही रोक कर अगले गाने के लिए सबसे खड़े होने का आग्रह किया। उन्होंने भीड़ से कहा कि वह मंच से यह साफ देख सकते हैं कि कौन नहीं खड़ा है।

उन्होंने बैठे हुए दोनों दर्शकों के पास अपने आदमी भेजे कि पता करें उन्हें सचमुच कोई समस्या है। वेस्ट ने कहा, "पहली बार मुझे गाना शुरू करने के लिए इतना लंबा इंतजार करना पड़ा है।"

End of content

No more pages to load