हॉलिवुड की मशहूर कलाकार जोड़ी ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली ने 25 करोड़ पाउंड में एक आलीशान जहाज खरीदा है। हॉलिवुड के इस मशहूर कपल ने इस जहाज की अपने तरीके से मरम्मत और साज-सज्जा करने की योजना भी बनाई है। जिसपर और दो लाख पाउंड का खर्च आएगा।
वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, पानी में तैरने वाले इस आलीशान महल की मरम्मत और साज सज्जा इटैलियन जहाज निर्माता रिज्जारदी करेंगे। जहाज के डेक पर संगमरमर और लकड़ी का काम किया जाएगा। जहाज में कई जगह डिजिटल कैमरे भी लगवाए जाएंगे जिससे घुसपैठ से बचा जा सके।
इस बीच, पिट और जोली माल्टा में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, जो पिछले महीने फ्रांस में एक गोपनीय समारोह में विवाह बंधन में बंध गए।
पिट, जोली ने खरीदा 25 करोड़ पाउंड का जहाज
Tuesday, September 16, 2014 15:24 IST



