गायिका बेयोंसे और उनके पति रैपर जे जेड के बारे में खबरें हैं कि दोनों अलग हो चुके दंपत्ति एक संगीत एल्बम पर साथ काम करने के लिए राजी हो गए हैं।
वेबसाइट 'ईऑनलाइन डॉट कॉम' के अनुसार, डैश रेडियो के पॉप प्रोग्रामिंग उपाध्यक्ष कर्ली हेनरीकेज ने कहा कि जेड और बेयोंसे एक नए एल्बम पर साथ काम करने के लिए राजी हुए हैं।
डैश केडिस्क जॉकी (डीजे) स्की ने इस परियोजना पर सूत्रों से जानकारी मिलने के बाद इसे सार्वजनिक किया और कहा कि यह एल्बम 2014 के अंत या 2015 की शुरूआत में प्रदर्शित होगा।
नए एल्बम पर काम कर रहे हैं बेयोंसे, जे जेड
Thursday, September 18, 2014 14:58 IST


