Bollywood News


बेटी के जन्म के बाद रो पड़े गोसलिंग और मेंडिस

बेटी के जन्म के बाद रो पड़े गोसलिंग और मेंडिस
​हॉलीवुड दम्पत्ति ईवा मेंडिस और रेयान गोसलिंग जब पहली बार माता-पिता बने तो बेहद भावुक हो उठे। मेंडिस और गोसलिंग बेटी के जन्म के बाद रो पड़े।​
​​
​ वेबसाइट 'ईऑनलाइन डॉट कॉम' के अनुसार, सितंबर 2011 से एक दूसरे को डेट कर रही कलाकार जोड़ी उस समय बेहद भावुक हो उठी जब शुक्रवार को उनके पहले बच्चे का जन्म हुआ।​​
​​
​​ एक सूत्र ने कहा, "यह मेंडिस और गोसलिंग के लिए बेहद भावुकता भरा पल था। जब उन्होंने पहली बार अपनी बेटी को देखा, तो दोनों की आंखों में आंसू थे।"​​
​​
​​ गोसलिंग (33) बिना तामझाम के गोपनीय रूप से अपनी बेटी और उसकी मां को लेकर लॉस फेलिज स्थित अपने बंगले पर वापस आए। मेंडिस सबको बता रही थीं कि वह अपनी नन्ही बिटिया से कितना प्यार करती हैं।​​
​​
​​ सूत्र ने कहा, "ईवा मां बनकर बेहद खुश हैं, उनकी बिटिया बिल्कुल स्वस्थ हैं। बच्ची अपने माता-पिता के साथ घर पर हैं और ईवा ने कहा कि वह भी बिल्कुल ठीक हैं।"

End of content

No more pages to load