Bollywood News


​हवाई अड्डे पर पेंटिंग लुक में नजर आईं गागा

​हवाई अड्डे पर पेंटिंग लुक में नजर आईं गागा
​पॉप स्टार लेडी गागा ग्रीस स्थित एथेंस हवाई​ ​अड्डे से निकलते समय ​'​बर्थ ऑफ वीनस' नामक चित्र का लुक लिए हुए दिखीं​।

वेबसाइट 'एनवाईपोस्ट डॉट कॉम' के अनुसार, गागा बुधवार को सैंड्रो बोत्तीसेली की पेंटिंग 'बर्थ ऑफ वीनस' जैसा लुक मसलन छोटे बालों वाली विग, पारदर्शी स्कर्ट और सीपियों वाली चोली पहनकर हवाई​ ​अड्डे से निकलीं​। इस दौरान गागा और उनके सहायक हवाई​ ​अड्डे के बाहर इंतजार कर रहे प्रशंसकों और मीडिया से भी रूबरू ​हुई।

गागा ने बाद में ​​ वेबसाइट इंस्टाग्राम पर ​अपनी तस्वीरें साझा करते हुए ​अपनी खुशी बांटते हुए कहा, "गर्मजोशी भरा प्यारा सा स्वागत करने के लिए तुम्हारा शुक्रिया एथेंस​।​ हम प्यार व संगीत भाव के साथ आपके खूबसूरत इतिहास का जश्न मनाए आए हैं​।​ जहां शास्त्रीय कला शुरू होती है। ​हम साथ हैं​।​​"​

End of content

No more pages to load