मॉडल केटी प्राइस ने अंतिम समय में अपनी दोस्त केरी केटोना की ब्राइडमेड बनने से इंकार कर दिया क्योंकि उन्होंने जो पोशाक चुनी थी, वह उन्हें फिट नहीं हुई।
सूत्रों के मुताबिक, केटी ने महज पांच सप्ताह पहले ही अपनी बेटी बन्नी को जन्म दिया था। मां बनने के बाद शरीर में आए बदलाव के कारण उन्हें वह पोशाक फिट नहीं आ रही थी, जो कि वह केरी की शादी में पहनने वाली थीं।
केटी ने केरी की ब्राइडमेड बनने से मना कर दिया, उसके बाद वह काला और सफेद रंग का जंपसूट पहनकर शादी में बतौर मेहमान शामिल हुई थीं। एक सूत्र ने बताया, "केरी दुखी थी लेकिन वह अपनी शादी का दिन खराब नहीं करना चाहती थीं। केटी को पता भी नहीं था कि वह पोशाक उन्हें ठीक तरह से नहीं आएगी। जब उन्हें पता चला तो उन्होंने ब्राइडमेड बनने से इंकार कर दिया।"
केरी के पास तीन और ब्राइडमेड- उनकी बैंड की साथी लिज मैकक्लारनन, उनकी स्कूल की दोस्त कारेन बेल्टन और मेल बी की बहन डेनील ब्राउन थीं। केरी ने जॉर्ज के से 14 सितंबर को ग्लूसेस्टरशायर के टोटवर्थ कोर्ट होटल में शादी की थी।
ड्रैस फिट नही हुई तो केटी ने किया ब्राइडमेड बनने से इंकार
Saturday, September 20, 2014 15:19 IST


