टेलीविजन हस्ती साइमन कॉवेल 'स्ट्रिक्टली कम डांसिंग', 'सेलेब्रिटी बिग ब्रदर' और 'आई एम ए सेलेब्रिटी.. गेट मी आउट ऑफ हियर' जैसे कार्यक्रमों के सख्त खिलाफ हैं।
उन्होंने कहा है कि वह कभी भी इस तरह के कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बनेंगे। वेबसाइट 'डेलीस्टार डॉट को डॉट यूके' के अनुसार कॉवेल ने कहा, "स्ट्रिक्टली?', 'बिग ब्रदर?', 'आई एम ए सेलेब्रिटि?' इससे ज्यादा बकवास चीज के बारे सोच नहीं सकता। मैं किसी को भी नहीं चुनूंगा। यदि मैं कभी ऐसा करूं तो मुझे गोली मार दीजिएगा।"
कॉवेल (54) ने यह भी कहा कि यदि कभी वह अपनी प्रेमिका लॉरेन सिल्वरमैन (37) से शादी करेंगे, तो पारंपरिक 'फर्स्ट डांस' से बचने की भरपूर कोशिश करेंगे।
उन्होंने कहा, "मैं अपनी टांग तुड़वा लूंगा, क्योंकि किसी भी कीमत पर मैं यह करना नहीं चाहता।"
सेलेब्रिटी रिएलिटी शो के खिलाफ हैं साइमन
Monday, September 22, 2014 11:49 IST


