Bollywood News


​​लॉरेंस​ पर दिल हार गए हैं गायक मार्टिन

​​लॉरेंस​ पर दिल हार गए हैं गायक मार्टिन
संगीत बैंड ​'​कोल्डप्ले​'​ के गायक क्रिस मार्टिन को फिल्म ​'​हंगर गेम्स​'​ की अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस से प्यार हो गया है। वेबसाइट ​'​यूएसमैगजीन डॉट कॉम​'​ के अनुसार मार्टिन ने लॉरेंस के साथ अगस्त महीने में डेटिंग शुरू की थी और तब से दो दिल एक जां बन गए हैं।​

​ मार्टिन के करीबी सूत्र ने कहा​, "उन्हें (मार्टिन) प्यार हो गया है। यह पक्की बात है।​" इधर लॉरेंस के करीबी सूत्र ने बताया​, "लॉरेंस के लिए तो यह सपने के साकार होने जैसी बात है।​"​

​​ मार्टिन और उनकी पूर्व पत्नी अभिनेत्री ग्वेनेथ पाल्ट्रो का इसी साल मार्च में तलाक हुआ है। जबकि लॉरेंस ने अपने पूर्व प्रेमी निकोलस हॉल्ट के साथ कुछ महीनों पहले रिश्ता तोड़ लिया था।

End of content

No more pages to load