गायिका निकी मिनाज को बाहर पार्टी करने या क्लब जाने के बजाय घर पर रहना और खाना बनाना ज्यादा भाता है। वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार, निकी ने अपनी सादा जीवनशैली के बारे में पत्रिका 'डेज्ड एंड कंफ्यूज्ड' को बताया।
निकी ने कहा, "मुझे बाहर जाना पसंद नहीं है। मुझे भीड़भाड़ पसंद नहीं है। मुझे क्लब जाना पसंद नहीं है। यदि मेरे पास खाली समय होता है, तो मैं घर पर रहकर पश्चिम भारतीय व्यंजन बनाती हूं और टीवी पर डीवीआर देखती हूं।
"उन्होंने आगे कहा, "संगीत जगत में मैं जितने लोगों को जानती हूं, उनके घर पर काम करने के लिए नौकर और हाउसकीपर होते हैं। उनके साथ हर वक्त 10 सुरक्षागार्ड होते हैं। मेरे आसपास के लोग मुझसे कहते हैं कि हमने जितना सोचा था, तुम तो उससे कहीं ज्यादा साधारण हो।"
घर पर पश्चिमी भारतीय खाना बनना पसंद करती हैं निकी मिनाज
Monday, September 22, 2014 11:49 IST



