पॉप स्टार लेडी गागा अपनी नई एलबम के प्रचार के लिए एथेंस में चमड़े की पारदर्शी बिकनी और जैकेट पहनकर निकलीं।
वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, गागा (28) एथेंस में अपने होटल से गहरे रंग का धूप का चश्मा, चमड़े की जैकेट और बूट पहनकर अपनी नई एलबम 'चीक टू चीक' के पोस्टर चिपका कर निकलीं। गागा ने एक स्थानीय स्टोर पर अपनी नई एलबम का विशाल पोस्टर चिपका कर आलोचनाओं को न्यौता दिया है।
उनकी यह नई एलबम 23 सितंबर को ऑनलाइन रिलीज हो रही है। उन्होंने अनुशीर्षक के साथ अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की, जिसमें लिखा था, लिहाजा मैंने स्वयं कुछ बढ़िया पुराना स्ट्रीट फैशन किया। आशा है, उन्हें यह अच्छा लगा।
एलबम के प्रचार लिए बिकनी में निकली पॉप स्टार लेडी गागा
Tuesday, September 23, 2014 13:12 IST



