रियलिटी टीवी कलाकार केली जेनर 'मोहाक' हेयरस्टाइल बनवाने पर विचार कर रही हैं क्योंकि उन्हें अपने बालों के साथ प्रयोग करना पसंद है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अक्सर अपने बालों का स्टाइल बदलने वाली केली ने कहा, "मैं आगे के बाल वास्तव में छोटे करने जा रही हूं, ताकि 'मोहाक' स्टाइल बना सकूं।"
केली ने मई महीने में अपनी बहन किम कर्दाशियां वेस्ट की शादी के अवसर पर अपने बाल हल्के नीले रंग से रंगवाए थे।
'मोहाक' हेयरस्टाइल बनवाएंगी केली
Tuesday, September 23, 2014 13:12 IST


