गायिका बियोंसे नोल्स ने अपनी 'ऑन द रन' संगीत यात्रा के दौरान उस समय की एक निजी क्लिप दिखाई जब वह गर्भवती थीं।
वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, 33 वर्षीया कमर से ऊपर तक एकदम निर्वस्त्र खड़ी हैं और उनके पति जे जेड ने उनके पेट को पकड़ रखा है।
बियोंसे और जे जेड दो साल पहले बेटी के माता-पिता बने थे। वे अपने संगीत समारोह में प्रशंसकों को अपने घर के वीडियो की सीरीज दिखा रहे थे। यह अंतरंग क्लिप इन वीडियो का अंतिम भाग थी।
संगीत समारोह में बियोंसे ने दिखाए निजी सेमी न्यूड वीडियो
Wednesday, September 24, 2014 15:41 IST


