Bollywood News


​​पेरिस फैशन वीक में किम से बदसलूकी

​​पेरिस फैशन वीक में किम से बदसलूकी
​टेलीविजन रियलिटी स्टार किम कर्दशियां को पेरिस फैशन वीक में यूक्रेन के पूर्व पत्रकार विटाली सेदिउक ने जमीन पर गिरा दिया। विटाली, रेड कॉरपेट आयोजनों में बेमतलब बखेड़ा खड़ा करने के लिए कुख्यात हैं।​
​​
​ ​​ वेबसाइट ​'​डेलीमेल डॉट को डॉट यूके​'​ के मुताबिक, किम और उनके रैपर पति कान्ये वेस्ट गुरुवार को बलमेन शो के लिए पहुंचे थे। वहां उनकी कार को भीड़ ने घेर लिया था​,​ उसी भीड़ में विटाली भी था।​
​​
​​​ विटाली ने वहां पति कान्ये और मां क्रिस जेनर के सामने किम(33) के बाल खींचे और उन्हें करीब-करीब धक्का देकर गिरा दिया।​
​​
​​​ विटाली से जुड़े एक सूत्र ने कहा, ​"​विटाली द्वारा किम के बाल खींचने की खबर झूठी है। विटाली, किम से गले मिले और जो भीड़ उमड़ने का कारण बनी, जिस पर सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें जमीन की ओर धकेल दिया। उस अव्यवस्था की वजह से शायद किम संतुलन खो बैठीं और नीचे की ओर झुक गईं, लेकिन विटाली का मकसद नुकसान पहुंचाना नहीं था।​"
​​
​ विटाली ने इस साल के प्रारंभ में लॉस एंजेलिस में ​'​मलेफिसन्ट​'​ फिल्म के प्रीमियर पर अभिनेता ब्रेड पिट पर भी हमला किया था, जिसके लिए उसे 30 दिन की जेल हुई थी।

End of content

No more pages to load