Bollywood News


​​विक्टोरिया बनीं 'यूएनएड्स गुडविल एंबेसडर'

​​विक्टोरिया बनीं 'यूएनएड्स गुडविल एंबेसडर'
​हॉलीवुड अभिनेत्री व गायिका विक्टोरिया बेकहम यूएनएड्स इंटरनेशनल गुडविल एंबेसडर नियुक्त की गई हैं​।
​​
​​​ समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, यह घोषणा गुरुवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 69वें सत्र के दौरान एक प्रेस कांफ्रेंस में की गई​। महासभा का यह सत्र 16 सितंबर से एक अक्टूबर तक चलेगा​।
​​
​​​ दिग्गज फुटबॉलर डेविड बेकहम की पत्नी विक्टोरिया ने कहा​, "मेरे लिए यह एक महत्वपूर्ण सफर की शुरुआत है​। एक औरत और मां होने के नाते दूसरी महिलाओं की मदद करना मेरी जिम्मेदारी है​।​"​
​​
​​​ उन्होंने कहा​, "मैं एचआईवी ग्रस्त बच्चों और महिलाओं को सशक्त व मजबूत बनाने की दिशा में साधन और जागरुकता जुटाने के लिए दी गई इस भूमिका के लिए यूएनएड्स के साथ काम करके गौरवान्वित हूं​।​"​
​​
​​​ विक्टोरिया ने फरवरी में केपटाउन व दक्षिण अफ्रीका में एचआईवी केंद्रों का दौरा किया था​।​ उन्होंने गुरुवार को माइक्रोब्लॉगिग साइट ट्विटर पर लिखा​, "हम मिलकर एड्स का खात्मा कर सकते हैं​।​"

End of content

No more pages to load