हॉलीवुड गायिका डेमी लोवाटो सौंदर्य उत्पाद ब्रांड एन.वाई.सी. न्यूयॉर्क कलर की पहली वैश्विक ब्रांड एंबेसडरघोषित की गई हैं।
वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, लोवाटो सौंदर्य उत्पाद और नाखून पॉलिश श्रृंखला के विज्ञापनों की अगुवाई करेंगी। इसके अलावा वैश्विक बाजार और सोशल मीडिया विज्ञापनों का प्रचार भी करेंगी।
लोवाटो ने कहा, "मैं एन.वाई.सी. न्यूयॉर्क कलर के साथ साझेदारी को लेकर सच में उत्साहित हूं। उनके उत्पाद अलग लुक और चलन का लुत्फ देते हैं। वे सबके के लिए सुलभ हैं।" लोवाटो एन.वाई.सी. न्यूयॉर्क कलर के अपने पहले विज्ञापन में वर्ष 2015 की शुरुआत में नजर आएंगी।
लोवाटो बनीं एनवाईसी की वैश्विक ब्रांड एंबेसडर
Monday, September 29, 2014 18:07 IST


