अभिनेत्री ग्वेनेथ पाल्ट्रो ने अपने जन्मदिन पर अपने हॉलीवुड दोस्तों के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया। पति क्रिस मार्टिन से अलग होने के बाद यह पहला जन्मदिन है, जिसका पाल्ट्रो ने जश्न मनाया।
वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार, जन्मदिन की पार्टी शुक्रवार रात हुई। जन्मदिन की पार्टी में अभिनेत्री कैमरून डियाज और टेलीविजन धारावाहिक 'ग्ली' बनाने वाले रयान मर्फी शामिल रहे।
'आयरन मैन' फिल्म की नायिका पाल्ट्रो शनिवार को 42 साल की हो गईं। उन्होंने इस दिन को यहां एओसी वाइन बार एवं रेस्तरां में दोस्तों के लिए रात्रिभोज आयोजित कर यादगार बनाया।
पाल्ट्रो ने दोस्तों के लिए रखी जन्मदिन की पार्टी
Monday, September 29, 2014 18:07 IST


