Bollywood News


​एलबम बयान करेगी बियोंस, जेड की दिक्कतें?

​एलबम बयान करेगी बियोंस, जेड की दिक्कतें?
​गायिका बियोंस नोल्स और उनके रैपर पति जे जेड अपने आगामी एलबम में वैवाहिक जिंदगी की परेशानियों को बयान करेंगे।

वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार, ऐसी अफवाह थी कि हालिया संयुक्त टूर 'ऑन द रन' के दौरान इस दंपत्ति के वैवाहिक जीवन में तूफान आया​। वे अब स्टूडियो में साथ में रिकॉर्डिग करने के लिए लौट रहे हैं और उनका इरादा सच्चा संगीत बनाने का है, जो उनकी वैवाहिक जीवन की दिक्कतों को सामने लाएगा।​

​ एक सूत्र ने कहा, "वे पिछले साल जिस मुश्किल भरे दौर से गुजरे वह हर बोल से लेकर हर गीत में दर्ज होगा।"​

​ कहा गया है कि वैवाहिक जीवन में मची उथल-पुथल के बावजूद यह दंपत्ति अपनी शादी की गाड़ी फिर से पटरी पर लाने की दिशा में काम कर रहा है। यहां तक कि इस माह की शुरुआत में साथ जीने-मरने की कसमें भी दोहराईं। उन्हें दो साल की बेटी ब्लू आइवी है।

End of content

No more pages to load