Bollywood News


​अपने मंगेतर को खुले तौर पर बुरा भला कह रही है केली

​अपने मंगेतर को खुले तौर पर बुरा भला कह रही है केली
​अपने मंगेतर डेविड मैकइंटोश से अलग होने के बाद अभिनेत्री और मॉडल केली ब्रूक ने डेविड की बुराई करते हुए कहा कि वह बहुत अभावग्रस्त और असुरक्षित व्यक्ति हैं।​
​​
​​अफवाह है कि डेविड ने अपनी प्रेमिका सारा हार्पर के साथ केली को धोखा दिया था।​ वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, समाचारपत्र 'द सन' ने बताया कि केली ने सारा को एक संदेश में लिखा कि डेविड उन दोनों में से किसी के लायक नहीं है।​​
​​
​​ केली ने लिखा, "मुझे कुछ दिन पहले उससे प्यार हुआ था। वह अभावग्रस्त और असुरक्षित व्यक्ति है, जो किसी महिला से कभी सही व्यवहार नहीं करेगा। हम दोनों बेहतर इंसान के लायक हैं। मैं खुश हूं कि तुम आगे आईं, क्योंकि वह उसी के लायक है, जो उसके साथ हो रहा है।"​​
​​
​​​​ केली ने डेविड की पाककला, नृत्य और कपड़ों को भी खराब कहा।​ अपमानजनक टिप्पणियों के बावजूद डेविड ने 28 सितंबर को ट्विटर पर लिखा था कि उन पर लगाए गए व्याभिचार के आरोप झूठे हैं। वह अब भी केली से प्यार करते हैं।

End of content

No more pages to load