Bollywood News


​केटी को ​बिलकुल पसंद नहीं है माइली का ​ये​ ​हेयरस्टाइल

​केटी को ​बिलकुल पसंद नहीं है माइली का ​ये​ ​हेयरस्टाइल
​पूर्व मॉडल केटी प्राइस का कहना है कि उन्हें गायिका माइली साइरस का छोटे बालों वाला हेयरस्टाइल बिल्कुल पसंद नहीं आता। वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, 36 वर्षीया केटी ने 'ओके' पत्रिका के साथ एक साक्षात्कार के दौरान मशहूर हस्तियों के हेयरस्टाइल्स पर अपनी पसंद-नापसंद बताई।​

​ उन्होंने कहा, "माइली साइरस का बहुत छोटे बालों वाला हेयरस्टाइल मुझे पसंद नहीं आता।"​ उन्होंने कहा कि उन्हें फैंकी ब्रिज का क्रॉप्ड हेयरस्टाइल बहुत पसंद है, लेकिन वह कभी यह स्टाइल अपने ऊपर नहीं आजमाएंगी क्योंकि उनके बाल प्राकृतिक रूप से घुंघराले हैं, जो इस स्टाइल के साथ अच्छे नहीं लगेंगे।​​

​ उन्होंने कहा, "असल में 'द सैटरडेज' की फ्रैंकी का हेयरस्टाइल अच्छा है। जब मैं उनके बाल देखती हूं तो हमेशा अपने बाल छोटे कराने के बारे में सोचती हूं। लेकिन फिर लगता है कि मेरे बाल घुंघराले हैं और इसलिए उस स्टाइल में उतने अच्छे नहीं लगेंगे।"​​

​ उन्होंने यह भी बतया कि वह 'कोरोनेशन स्ट्रीट' की पूर्व कलाकार मिशले कीगन के चिकने भूरे बालों की बड़ी प्रशंसक हैं।

End of content

No more pages to load