Bollywood News


माइली ने फिर साझा की नग्न तस्वीर

माइली ने फिर साझा की नग्न तस्वीर
​माइली साइरस एक बार फिर से अपने विवादित मूड में है, उन्होंने एक बार फिर से अपनी एक निर्वस्त्र तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर सभी को चौंका दिया है।

​इस बार उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी नहाती हुई तस्वीर साझा की है। वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, इस समय अपने ब्राजील संगीत दौरे पर चल रही 21 वर्षीया माइली ने मंगलवार एक नई तस्वीर साझा की।​

​ तस्वीर में अपने शरीर को बुलबुलों से ढके हुए माइली ने चेहरे पर सफेद लेप लगाया हुआ है और जीभ बाहर निकाल रखी है।​ माइली ने तस्वीर के शीर्षक में लिखा है, "खुद के साथ रोमांस कर रही हूं।"​

​ इससे पहले भी माइली ने नहाते हुए एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें वह शॉवर के नीचे खड़ी थीं और अपने दोनों हाथों से सीने को ढक रखा था।

End of content

No more pages to load