हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस और ब्रेडले कूपर अभिनीत 'सेरेना' 14 अक्टूबर से शुरू हो रहे मुंबई फिल्म महोत्सव (एमएफएफ) की शुरुआत होगी।
सुजेन बीअर निर्देशित यह फिल्म प्रॉग एंड चेक गणराज्य में और उसके आसपास फिल्माई गई है। यह फिल्म इस बार के मुंबई फिल्म महोत्सव में दिखाई जाने वाली कुछ फिल्मों में से पहली होगी। फिल्मोत्सव में 65 देशों की करीब 185 फिल्में दिखाई जाएंगी।
मुंबई अकेडमी ऑफ मूविंग इमेज (एमएएमआई) द्वारा आयोजित एमएफएफ 21 अक्टूबर को संपन्न होगा। अंधेरी का पीवीआर सिनेमा और वर्सोवा का सिनेमैक्स थियेटर इसके मुख्य आयोजन स्थल होंगे।
'सेरेना' से होगा मुंबई फिल्म महोत्सव का आगाज
Thursday, October 02, 2014 12:08 IST


