हॉलीवुड अभिनेता डेविड मैकिन्टॉश अपनी पूर्व प्रेमिका अभिनेत्री-मॉडल केली ब्रूक को वापस पाने के लिए जी-जान से लगे हुए हैं। केली, डेविड की उनकी पूर्व प्रेमिका सारा हार्पर से बढ़ती कथित नजदीकियों की वजह से उनसे अलग हो गई थीं।
वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, डेविड तभी से केली को धोखा देने की बात से इंकार करते रहे हैं। 'सन' पत्रिका की नवीनतम रिपोर्ट में अब दावा किया गया है कि डेविड अपनी केली का दिल फिर से जीतने के लिए दृढ़ हैं।
सन पत्रिका के अनुसार, 28 वर्षीय डेविड बातचीत के जरिए रिश्ते में सुधार लाने के लिए लॉस एंजेलिस आने की योजना बना रहे हैं, जहां केली अमेरिकी हास्य धारावाहिक 'वन बिग हैप्पी' की शूटिंग कर रही हैं।
एक सूत्र के हवाले से कहा गया, "डेविड को लगता है कि वे अगर आमने-सामने बैठकर बात करें, तो अब भी अपने रिश्ते को बचा सकते हैं।"
सूत्र ने कहा, "केली का इस विचार पर तव्वजो देना असंभव लगता है, लेकिन डेविड निश्चित रूप से जानना चाहते हैं।"
डेविड को केली को वापस पाने का भरोसा
Tuesday, October 07, 2014 15:14 IST


