हॉलीवुड अभिनेता बेन एफलेक का कहना है कि उन्हें 2003 में आई अपनी सुपरहीरो वाली फिल्म 'डेयरडेविल' के बारे में अफसोस है।
उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि उनकी आने वाली फिल्म 'बैटमैन वर्सेज सुपरमैन: डॉन ऑफ जस्टिस' दर्शकों का पूरा मनोरंजन करेगी। फिल्म समीक्षकों ने 'डेयरडेविल' की काफी आलोचना की थी।
वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, "मुझे सचमुच 'डेयरडेविल' के लिए अफसोस है। मुझे अपनी हर उस फिल्म के लिए अफसोस है, जिसके बारे में मुझे लगता है कि उनका फिल्मांकन और प्रदर्शन सही तरीके से नहीं हुआ।"
उन्होंने आगे कहा, "मैं अपने साथ क़डाई से पेश आता हूं। मैं कुछ मानक तय कर रखे हैं और बेहतरीन काम करना चाहता हूं। मैं हमेशा कामयाब नहीं हो सकता, लेकिन मुझे लगता है कि काम की शुरूआत इसी इच्छाशक्ति के साथ करनी चाहिए।"
'डेयरडेविल' के लिए अफ़सोस मनाते हैं बेन एफलेक
Wednesday, October 08, 2014 15:30 IST


