Bollywood News


​​​क्या​ ​अल पचीनो से नाराज हैं क्रिस्टोफर?

​​​क्या​ ​अल पचीनो से नाराज हैं क्रिस्टोफर?
​हॉलीवुड अभिनेता अल पचीनो को लगता है कि फिल्म निर्देशक क्रिस्टोफर नोलान उनसे नाराज हैं। अल पचीनो को लगता है कि जब से उन्होंने क्रिस्टोफर की फिल्मों के प्रस्ताव ठुकराए हैं, तब से वह उनसे नाराज चल रहे हैं।​

74 वर्षीय अभिनेता ने बताया कि जब से उन्होंने क्रिस्टोफर की एक फिल्म का प्रस्ताव ठुकराया है, उसके बाद से उन्होंने किसी भी फिल्म के लिए उन्हें नहीं पूछा।​

​​ अल पचीनो ने समाचार पत्र टेलीग्राफ को बताया, "उन्होंने कब से मुझे अपनी फिल्मों में काम करने के लिए नहीं पूछा, आप जानते हैं क्यों? क्योंकि काफी पहले उन्होंने एक फिल्म में काम करने का प्रस्ताव रखा था और मैंने मना कर दिया। मुझे लगता है कि इस बात से वह नाराज हो गए, पर मैं भी तो अपनी तरह का ढीट इंसान हूं।"​

​​ अल पचीनो ने 2002 में क्रिस्टोफर की फिल्म 'इनसोमनिया' में काम किया था, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि उन्होंने किस फिल्म का प्रस्ताव ठुकराया था।

End of content

No more pages to load