गायक क्रिस मार्टिन ने ब्रेंटवुड में अपनी पूर्व पत्नी ग्वेनेथ पाल्ट्रो के घर की बगल में एक घर खरीदा है। वेबसाइट 'यूएसमैगजीन डॉट कॉम' के अनुसार, 37 वर्षीय मार्टिन ने यह घर अपने बच्चों के साथ समय बिताने के लिए खरीदा है।
उन्हें पाल्ट्रो से एप्पल (10) और मोसेज (8) नाम से दो बच्चे हैं। मार्टिन ने यह घर कथित तौर पर 67.5 लाख डॉलर में खरीदा है, जिसमें पांच शयनकक्ष और सात स्नानघर हैं।
एक सूत्र ने कहा, "पाल्ट्रो की मां ब्लीथे डैनर ने 'फिक्स यू' गीत के गायक मार्टिन के नए घर में शिफ्ट होने में मदद की थी। यहीं पर 28 सितंबर को पाल्ट्रो का 42वां जन्मदिन मनाया गया था।"
मार्टिन और पाल्ट्रो ने 10 वर्षो तक वैवाहिक बंधन में बंधे रहने के बाद मार्च में अलग होने की घोषणा की।
मार्टिन ने पूर्व पत्नी की बगल में ख़रीदा बँगला, बन गए हैं पड़ोसी
Thursday, October 09, 2014 15:35 IST


