बच्चों की दीवानी निकोल किडमैन एक और बच्चा चाहती हैं और इसी चाहत में उन्हें हर माह उम्मीद होती है कि संभवत: इस बार वह गर्भवती हो जाएं। ऑस्कर विजेता किडमैन की गायक पति कीथ अर्बन के साथ दो बेटियां हैं। पूर्व पति टॉम के साथ उनके दो गोद लिए हुए बच्चे हैं।
वेबसाइट 'यूएसमैगजीन डॉट कॉम' के मुताबिक, किडमैन ने कहा, "मैं बच्चों की दीवानी हूं। मुझे बच्चों से प्यार है। मैं हर महीने उम्मीद करती हूं कि संभवत: इस बार मैं गर्भवती होऊं, लेकिन ऐसा हो नहीं रहा। अगर मैं गर्भवती होती तो मैं खुशी से उछल पड़ती, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।"
उन्होंने कहा, "मैं 47 साल की हूं। शायद इसलिए गर्भधारण में परेशानी आ रही है। लेकिन मेरी दादी का आखिरी बच्चा उनकी 49 साल की उम्र में हुआ था, इसलिए कहा नहीं जा सकता कि कब क्या हो जाए।"
निकोल चाहती हैं एक और बच्चा
Saturday, October 11, 2014 14:04 IST


